BJP विधायक किसन कथोरे की कार से भिड़ी बाइक, 2 की मौत

hindmata mirror
0

 

BJP विधायक किसन कथोरे की कार से भिड़ी बाइक, 2 की मौत

सी वी निर्मल 

बदलापुर. मुरबाड़ के विधायक किसन कथोरे (MLA Kisan Kathore) की कार से एक बाइक की भिड़ंत होने से 2 लोगों की मौत का समाचार है। रविवार की शाम पौने 7 बजे के आसपास की यह घटना बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक किसन कथोरे (MLA Kisan Kathore) अपनी इनोवा कार से मुरबाड में पूर्व नियोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर  बदलापुर अपने घर की ओर लौट रहे थे।कार को उनका ड्राइवर चला रहा था। इस बीच कल्याण ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले अनखर पाडा गोवेली वाहोली मार्ग स्थित वाहोली नदी के पुल के पास यह घटना हो गई।

इसमें बाईक सवार अमित नंदलाल सिंह ( 22) तथा सिमरन दीपक सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं इस घटना में विधायक कथोरे के अंगरक्षक तथा कार चालक को मामूली चोट आयी हैं।इन दोनों को बदलापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.जहां यह खतरे से बाहर है।इस घटना में जिनकी मृत्यु हुई है वह दोनों कल्याण के नेतवली परिसर के रहने वाले हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured