Badlapur स्टेशन के पास प्रेमी युगल के शव क्षत विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले

hindmata mirror
0

 





सी. वी. निर्मल
कल्याण। बदलापुर स्टेशन के पास प्रेमी युगल के शव क्षत विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। लड़की और लड़के के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। आसपास के लोगों ने जब शवों को देखा तो उनकी रूप कांप गई। सूचना पाकर पहुंची कल्याण जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना से अम्बरनाथ में सनसनी फैल गई। दरअसल दोनों प्रेमी युगल अम्बरनाथ के रहने वाले थे। लड़की का नाम प्रीति और लड़के का नाम  योगेश बताया जा रहा है।  

अम्बरनाथ की रहने वाली प्रीति  के पड़ोस में रहने वाले योगेश से प्रेम संबंध थे। फिलहाल ये पता नही लग पाया है कि उन्हें मारा गया है या उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल  कल्याण जीआरपी ने  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद मामले की जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured