कल्याण:कल्याण पूर्व के कोलसेवाड़ी पुलिस थाने हद में आने वाले शास्त्री नगर में एक महिला मंजू यादव और उसके तीन बच्चे 15 दिनों से खुले आसमान में रहने को मजबूर थे पति, सास और ससुर ने मिलकर महिला और तीन बच्चों को सामान के साथ घर से बाहर निकाल दिया था। 15 दिनों से महिला और उसके बच्चे घर के बाहर खुले मैदान में रहने को मजबूर थे।
मिली जानकारी के अनुसार चक्की नाका परिसर में रहना वाला यादव परिवार में कुछ विवाद चल रहा था।पति और ससुर ने मिलकर मां और तीनों बच्चों को समान सहित घर से बाहर निकाल दिया था।इस बात को 15 दिन बीत चुके थे। जब इस विषय मे महिला से पत्रकार ने पूछा तो महिला का कहना था कि घर होते हुवे भी पति और सास ससुर मिलकर उसका समान घर से बाहर फेक दिया है। पति आउट लाइन का हो गया उसे किसी दूसरी लड़की से शादी का भूत चढ़ा हुवा है। 15 दिनों से वह तीन बच्चों के साथ घर के बाहर ही खुले में रहने को मजबूर है। पूरा मामला स्थानीय कोलसेवाड़ी पुलिस में गया कल्याण के डीसीपी और एसीपी सीनियर पोलिस निरीक्षक शाहुराजे सालवे के मार्गदर्शन में रविवार को महिला संगठन और पुलिस ने मिलकर पीड़ित महिला और उसके परिवार वालो से बात करते हुवे सुलह कराकर पीड़ित महिला और बच्चों को उनके घर भेज दिया।

