समंदर से 4.5 करोड़ और दुबई से आए यात्री से 56 लाख का सोना जब्त

hindmata mirror
0

चेन्नई/त्रिची। तमिलनाडु में 2 अलग-अलग घटनाओं में 5 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का अवैध सोना किया गया है। तटरक्षक बल और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने संयुक्त रूप से समुद्र में चलाए गए एक अभियान के जरिए साढ़े 4 करोड़ रुपए कीमत के सोने को तस्करी करके देश में लाने की कोशिश को नाकाम कर दिया। सोने की ईंटों को श्रीलंका से तस्करी कर भारत में लाने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञप्ति में बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में तटरक्षक बल और डीआरआई के अधिकारियों ने तमिलनाडु के अपतटीय क्षेत्र में एक मछली पकड़ने वाली नौका ‘सेलर’ को रोका जिसमें 5 मछुआरे सवार थे। इसके बाद एक बैग में छुपाए गए सोने को जब्त कर लिया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured