लोकल ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ के 2 आरोपी गिरफ्तार

hindmata mirror
0
लोकल ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ के 2 आरोपी गिरफ्तार

कल्याण. कल्याण जीआरपी पुलिस स्टेशन की हद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर चलती लोकल ट्रेन से फेंकने का प्रयास किया गया. यह घटना मध्य रेलवे के आटगांव से कसारा रेलवे स्टेशन पर घटी. कल्याण पुलिस ने इस सिलसिले में 2 आरोपियों  को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमोल जाधव और अमन हिल के रूप में हुई है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कसारा में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ठाणे के एक मॉल में एक बड़े पद पर कार्यरत है. पीड़ित कसारा से ठाणे तक प्रतिदिन यात्रा करती है. हमेशा की तरह वह 25 नवंबर को ठाणे से एक महिला ट्रेन में सवार हुई, उस समय उक्त डिब्बे में कई महिलाएं थीं.

हालांकि ट्रेन आटगांव स्टेशन तक खाली थी और वह उक्त डिब्बे में अकेली रह गई. ट्रेन के आटगांव स्टेशन से निकलने के बाद दो युवक दौड़ती हुई ट्रेन में सवार हो गए. दोनों नशे में थे. उक्त दोनों के हावभाव देखकर युवती हैरान हो गई. उसने तुरंत दोनों के फोटो अपने मोबाइल पर ले लिए और उसने तुरंत उक्त दोनों की तस्वीरें मैसेज के साथ अपने रिश्तेदारों को भेज दी.

इसी बीच दोनों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी. युवती अंत तक विरोध कर रही थी, हाथापाई के दौरान उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश की गई, तब तक ट्रेन कसारा स्टेशन पहुंच चुकी थी. उसी क्षण एक युवक वहां से मौका पाकर भाग गया  और दूसरे आरोपी को लड़की के रिश्तेदारों ने आकर पकड़कर  पुलिस को सौंप दिया. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर  उजसे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है. आरोपी अमोल जाधव और अमन हिल दोनों ठाणे की एक कंपनी में काम करते हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured