मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ST बस और ट्रक में भीषण टक्कर, एक की मौत 15 यात्री हुए घायल; 7 की हालत बनी गंभीर

hindmata mirror
0

 दिनेश वर्मा

 गुरुवार तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर स्टेट ट्रांसपोर्ट(एसटी) और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हुई है और 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से 5-7 लोगों की गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को कामोठा के MGM हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

इस दुर्घटना में बस के एक ओर का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। - Dainik Bhaskar
इस दुर्घटना में बस के एक ओर का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

ओवरटेक के चक्कर में हुई दुर्घटना

बस और ट्रक के बीच यह टक्कर साइड से हुई है। इसमें बस का एक ओर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस दौरान यह हादसा हुआ बस में तकरीबन 30-35 लोग सवार थे। घायल होने वाले ज्यादातर लोग एक ही हिस्से में बैठे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुणे की ओर आ रहे ट्रक ने ओवर टेक करने के चक्कर में बस को टक्कर मारी है। टक्कर लगते ही बस पलट गई और कई मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए आगे बढ़ी। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।

घायलों में 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। - Dainik Bhaskar
घायलों में 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस दुर्घटना के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक लेन तकरीबन 3 घंटे तक जाम रहा। वाहनों को दूसरे लेन से पास करवाया गया। यह बस मुंबई से पुणे की ओर आ रही थी। दुर्घटना तड़के 3 बजे के आसपास हुई है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured