देश की आर्थिक राजधानी मुंबई लाखों करोड़ो लोग यहां अपनी तक़दीर आजमाने और कुछ रोज़ी रोटी के लिए दिन रात मेहनत करते है। इसी भाग दौड़ के ज़िंदगी में उनकी आस्था सिर्फ भगवान् पर रह गयी है और यही आस्था त्योहारों में अपने अपने तरीके से व्यक्त करते है।
गणेश चतुर्थी का त्यौहार सारे देश में धूम धाम से और श्रद्धा से मनाया जाता है जहाँ गणपती बप्पा अपने भक्तों के घरों में और सार्वजनिक रूप से मनाया जाने वाले उत्सव में विराजमान किए जाते है। ऐसे ही अपनी अनोखी ख्याति प्राप्त लालबागचा राजा गणपती उत्सव का 84 वा वर्ष है । अपने भक्तों की इच्छापूर्ति करने वाले लालबाग के राजा ;गणराज अपने विराट रूप और मनमोहक नयन की एक नज़र से हर भक्त के दिल में बस जाते और यही अनुभव हर किसी को होता है जिससे अब आलम यह है कि मुंबई की तरह इनके दर्शन भी 24 घंटे शुरू रहते है। मात्र के झलक के लिए लोग घंटों मुख दर्शन के कतार में घंटों खड़े रहते हैं।
अपनी मन्नते पूरी होने आशा लिए भक्त जन मन्नत की कतार में 24 से 32 घंटे खड़े रहते है। ज्ञात हो कि दर्शन 24 घंटा खुला रहते हुए भी मन्नत वाली कतार में समय लगना तय है। गणपती बप्पा के दर्शन के लिए बॉलीवुड के नामचीन सितारे और मंत्री गण के अलावा संपूर्ण विश्व आस्था से भक्त दर्शन करने के लिए पहुँच जाते है।
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब देखकर तो यही कहा जा सकता कम से कम 8-10 करोड़ भक्त आने वाले 11 दिनों में लागबाग चा राजा के दर्शन से उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ।