क्राईम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता,दो चैन स्नेचर हुए गिरफ्तार

hindmata mirror
0

                    आठ वारदातों को दे चुके है अंजाम    
उल्हासनगर: उल्हासनगर क्राईम ब्रांच युनिट ४ ने चेन स्नेचिंग की ८ घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है| उल्हासनगर क्राईम ब्रांच युनिट ४ के सहायक पुलिस उपनिरिक्षक एस.के.पवार को गुप्त सुचना मिली थी कि विठ्ठलवाड़ी, उल्हासनगर, कल्याण, अंबरनाथ और बदलापुर परिसर में चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाला आरोपी कासिम सलीम ईरानी उल्हासनगर १ के शहाड में मस्जिद के पास आने वाला है| इसी सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच ने जाल बिछाकर कासिम को वहां से गिरफ्तार कर लिया| पुछताछ में आरोपी कासिम ने बताया कि वह अपने साथी हैदर सरताज ईरानी की मदद से विठ्ठलवाड़ी, उल्हासनगर, मध्यवर्ती, कोलसावाड़ी, शिवाजीनगर और बदलापुर पुलिस थानों के हद्द में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता था| कासिम ने बताया कि वह छीने गए सोने की वस्तुओं को हैदर के पास देता था और हैदर कोल्हापुर के अपने साथी दिलदार उर्फ दिलिप चोगंडा कांबले की मदद से एक सुनार को बेचते थे| ऐसी जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश बागलकोटे ने एक पुलिस पथक को कोल्हापुर भेजा| जहां से आरोपी दिलदार उर्फ दिलिप कांबले को गिरफ्तार किया और उसके पास से १५४ ग्राम सोना बरामद किया| इन दोनों आरोपियों ने ८ स्थानों पर चेन स्नेचिंग करने का कबूल किया| एक आरोपी हैदर अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है| आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकृष्ण नावले (क्राईम ब्रांच उल्हासनगर युनिट) कर रहे हैं|
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured