डोंबिवली (मिथिलेश गुप्ता): लगभग ४० साल पुराना डोंबिवली पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाला एकमेव ब्रिज अब धोखादायक बन चुका है| आने वाले समय में किसी बड़े हादसे को निमंत्रण देता दिखाई दे रहा है| इस ब्रिज में अब जगह- जगह दरारे पड़ चुकी है| ६ महिने पहले महापालिका ने इस ब्रिज का स्ट्रक्चर ऑडिट किया था| अभी तक प्रशासन को इसकी भनक भी नही है| आने वाले समय में किसी बड़े हादसे का शिकार आनेजाने वाले निर्दोष नागरिक हो सकते है और डोंबिवली पूर्व-पश्चिम का एक दूसरे से संपर्क टूटने की संभावना भी बढ़ गई है| इससे रेलवे यातायात पर भी असर पड़ सकता है| प्रशासन आखिर कब जागेगा? ऐसा सवाल नागरिकों ने उपस्थित किया है|
डोंबिवली पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाला ब्रिज कोपर-डोंबिवली पूर्व रामनगर पुलिस थाने के बगल में राजाजी पथ पर है| सन १९७७ में इस ब्रिज का निर्माण हुआ था| डोंबिवली पूर्व से पश्चिम जाने के लिए एक ही रास्ता है| ठाकुर्ली स्टेशन के पास नए ब्रिज का निर्माण काम शुरू है, प्रशासन के गैरज़िम्मेदाराना कारभार से ब्रिज का काम धीमी गति चल रहा है| अब तक ब्रिज का पूरा काम हो जाना चाहिए था लेकिन इसे पूरे होने में अभी भी एक साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है| प्रशासन अभी जागी नहीं तो भविष्य में होने वाले हादसे का ज़िम्मेदार प्रशासन होगा| तत्पूर्वी ब्रिज के सीलिंग और पिलर का काम करने की बात शहर अभियंता प्रमोद कुलकर्णी ने कही है|