ट्रैफिक अधिकारी के बेटे की गुंडागर्दी, मनचलों के साथ मिलकर पत्रकार के बेटे को पीटा

Unknown
0

उल्हासनगर-शासन द्वारा कड़े दिशा निर्देश जारी होने के बाद भी पत्रकारों के साथ मारपीट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है| नेवाली प्रकरण में सी.वी. निर्मल, सुनील जाधव और पिछले दिनों कल्याण में महानायक के पत्रकार राजू काउंटकर के घर मे घुसकर गुंडों ने बेरहमी से पिटाई करने का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि उल्हासनगर में एक हिंदी दैनिक पत्रकार के बेटे से एक ट्रैेफिक पुलिस वाले के बेटे व अन्य ३ मनचलों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की| फिलहाल विट्ठलवाड़ी पुलिस ने एनसी के तहत मामला दर्ज किया है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंप ४ सुभाष टेकड़ी परिसर में रहनेवाला संदीप चौहान रात ११:३० बजे के दरम्यान  घर की तरफ लौट रहा था कि मुन्ना किराना दुकान के सामने राहुल ब्राम्हणे अपने ३ मित्रों के साथ खड़ा था , तभी उसने संदीप को रोककर पहले चश्मा उतारा उसके बाद मोबाइल फोन मांगने लगा| जब संदीप ने मोबाइल फोन देने से इंकार कर दिया तो चारों मनचलों ने संदीप के साथ मारपीट करके फरार हो गए| राहुल के पिता आनंदा ब्राम्हणे उल्हासनगर चार ट्रैेफिक विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है| फिलहाल विट्ठल वाड़ी पुलिस ने मनचलों के खिलाफ एनसी के तहत मामला दर्ज किया है|
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured