कल्याण-डोंबिवली में बड़ा नशे का कारोबार !

Unknown
0

डोंबिवली (एचएमएम ब्यूरो)- ३ से ४ जून के मध्यरात्री ४० - ५० युवकों ने नशे के अड्डों पर छापा मारकर कुछ नशेबाज विद्यार्थियों को बाहर निकाला था| ये घटना अभी ताजी होते हुये एक गजेड़ी के चिलम से गॉंजा पीने की घटना सामने आई है| ये गजेड़ी चिलम की धुआं में इतना मंत्रमुग्ध था कि कब कुछ लोगों ने उसका वीडियो रिकॉर्डींग कर लिया, उसे पता ही नहीं चला| इससे साबित होता है कि कल्याण-डोंबिवली में छुपकर नशीली चिजों का व्यापार व नशे का सेवन होता है| जल्द ही इन पर रोक लगाने की ज़रूरत है| कल्याण- डोंबिवली महानगरपालिका के डोंबिवली विभागीय कार्यालय के सयाजीराव गायकवाड मराठी स्कूल के पीछे और महापालिका के दीवार के बगल में साकेत नामक जगह पर पंकज नामक एक गजेड़ी चिलम से धुआं उड़ाते हुये बिंदास गांजा पीते मिला| कोई देख न पाये ऐसी जगह जाकर कुर्सी पर बैठकर बिना किसी डर के गांजा पी रहा था| दस से बारह मिनट चिलम फूंकने के बाद गजेड़ी वहां से चला गया, दिन में वह कई बार यहां आकर चिलम की चुस्की लेकर जाता था, ऐसा भी देखा गया है|
गजेड़ी को गांजा कहां से मिला, यह संशोधन का विषय है| इसके अतिरीक्त नेहरू रोड के छत्रपति शिवाजी उद्यान के पास सार्वजनिक स्वच्छतागृह (शौचालय) चरसी और गजेड़ियों का अड्डा बना हुआ है| उसके लिये इन लोगों ने यहां झोपड़े बनाये है| इन झोपड़ियों से हमेशा बदबूदार धुआं आने की शिकायत लोग अक्सर करते है| गुंडे, अपराधिक प्रवृत्ति व चरसी-गजेड़ियों से शौचालय जाने वाले सर्वसामान्य लोगों की जान को खतरा हो सकता है|
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured